पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगल में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने घेरा थानाकई दिन से लापता था युवक, थाने का स्टाफ बदलने की मां

जंगल में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने घेरा थानाकई दिन से लापता था युवक, थाने का स्टाफ बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना- प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. - टपूकड़ा
करीब छह दिन पूर्व नसोपुर गांव से लापता युवक का शव तिजारा क्षेत्र स्थित नीमली के जंगलों में मिला है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को थाने का घेराव व प्रदर्शन किया। साथ ही धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही थाने के स्टाफ को बदलने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जो युवक की मौत का कारण बनी। अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। शव मंगलवार को मिला। जानकारी के अनुसार नसोपुर निवासी सतवीर यादव पुत्र औंकार सिंह 22 जनवरी को गायब हो गया था। वह टपूकड़ा से अपने घर नसोपुर के लिए निकला था लेकिन नहीं पहुंचा। घर वालों ने उसे हर जगह तलाश किया लेकिन सतवीर का पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने टपूकड़ा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर तिजारा पुलिस ने नीमली के जंगलों से एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान सतवीर के रूप में हुई। सतवीर की मौत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक के साथ-साथ रोष उत्पन्न हो गया।
बुधवार सुबह मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने तिजारा सीएचसी की मोर्चरी में रखे शव लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित होकर टपूकड़ा थाने पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर धरना- प्रदर्शन शुरू कर किया। घेराव की जानकारी मिलते ही तिजारा एसडीएम पुष्कर राज शर्मा, एडिशनल एसपी सतपाल मिड्ढा, टपूकड़ा नायब सत्यनारायण सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों को जल्द पकडऩे की मांग की। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर आरोपियों को जल्द पकडऩे का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण टपूकड़ा थाने के स्टाफ को बदलने के बाद ही तिजारा मोर्चरी में रखे शव को उठाने पर अड़ रहे। अधिकारियों के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।