- Hindi News
- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज, श्रद्धांजलि सभा होगी
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज, श्रद्धांजलि सभा होगी
धौलपुर. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 30 जनवरी को जगन सिनेमा परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बापू जी के जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन होगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता धनेश जैन ने दी।