जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
धौलपुर. दिहोली की शाला निवासियों ने बुधवार को जिला कलेक्टर को सड़क एवं राजस्व ग्राम बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि दिहोली की शाला गांव की आबादी 500 के आसपास है। बावजूद इसके गांव तक जाने के लिए कोई रास्ता या सड़क नहीं है। इस कारण गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रोगियों को ले जाने में भारी असुविधा होती है। कई बार तो वाहन चालक ही गांव में आने से मना कर देते है। एक कच्ची सड़क है भी तो उस पर गांव वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। इन समस्याओं के चलते गांव के बच्चे बारिश के दिनों में स्कूल नहीं जा पाते। इस दौरान सुनील गिरी, गोरे गिरी, प्रताप गिरी, सुनील आदि मौजूद थे।