भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं
धौलपुर. भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक बुधवार को मचकुंड रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामवीर त्यागी ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सरवन कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि हरविन्दर सिंह कंग थे। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मंडलों पर बूथ अधिकारियों का चयन कर टीम का गठन करना, घर घर चलो अभियान, निधि संग्रह कार्यक्रम आदि विषय पर चर्चा किया गया। बैठक में डॉ. मनोज राजौरिया, चुनाव प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, ऋषिकेश कंषाना, जिला महामंत्री राजीव रस्तोगी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भरत सिंह लोधा आदि ने संबोधित किया। संचालन विजय त्यागी ने किया।
बाड़ी: भारतीय जनता पार्टी शहर एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष दिनेश बागथरिया की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजीव रस्तोगी थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीति रीतियों को आगे बढ़ाए और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। प्रत्येक बूथवार बैठक आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करे। भापा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ग्याप्रसाद शर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद गोयल ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर एक रुपया लेकर सदस्य बनाए जाने का आह्वान किया। बैठक में एसडीएम द्वारा लिए जा रहे गलत निर्णयों का निंदा प्रस्ताव लिया और इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से किए जाने का निर्णय किया। इस अवसर पर धनीराम गुर्जर, ग्रामीण अध्यक्ष रामवीर गुर्जर, विजेंद्र सिंह परमार, पूर्व विधायक सुखराम कोली, मनोज राजौरिया, अमरसिंह परमार, सुरेंद्र गौड़ आदि मौजूद थे। संचालन रामवीर सिंह गुर्जर ने किया।
बसेड़ी: भाजपा की बैठक मुकेश सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि मिशन 25 के तहत कार्यकत्र्ता भाजपा की रीति व नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। इसके लिए बूथ कमेटियों का निर्माण, घर घर चलो अभियान व निधि संग्रह की योजनाओं से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। बैठक में सभी पंचायतों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। इस मौके पर होतीराम नागर, बृजराज सिंह, रहरी सिंह तिमासिया, पूर्व विधायक सुखराम कोली, पूर्व प्रधान दिनेश राना, बनवारी जाटव, विपुल सिंह परमार आदि मौजूद थे।