दुकान पर मारपीट कर रुपए छीने
शाहजहांपुर. गांव पलावा में मंगलवार रात को दुकान पर युवक ने हंगामा करते हुए दुकान में तोडफ़ोड़ करते हुए गल्ले से रुपए निकाल लिए। थाना प्रभारी जी.एल.मीणा ने बताया की पलावा निवासी विक्रम ने मामला दर्ज कराया कि वह अपनी दुकान पर था। इसी दौरान ग्रामीण विक्रम ने उसकी दुकान पर आकर हंगामा करते हुए उससे, उसकी बेटी एवं पिता से मारपीट की एवं जाति सूचक शब्दों से प्रताडि़त किया। आरोपी युवक ने दुकान के गल्ले को तोड़ उसमें रखी करीब 3 हजार की नगदी भी ले ली।