पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेंडर संवेदी शासन पर कार्यशाला

जेंडर संवेदी शासन पर कार्यशाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. रामगढ़
पंचायत समिति स्तरीय रिफ्रेशर कार्यशाला में जेंडर संवेदनशीलता के संदर्भ में चर्चा की गई। कार्यशाला में प्रथम दिन सरपंचों एवं ग्राम सेवकों को गांव समाज में जागृति के लिए प्रेरित किया गया। अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी योगेश वशिष्ठ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उपप्रधान हर महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार सुनीता यादव, विकास अधिकारी मनोज सिंह, सीडीपीओ उमा भारती आदि ने विचार रखे। वहीं सरपंच कमल चंद सहित कई ग्राम सचिवों ने अपने अनुभवों से कार्यशाला को सार्थक किया। कार्यशाला में सरपंच चमेली देवी, रज्जो देवी, किरण, लौंगादेवी, विक्रम पाल सिंह, रामचंद्र, नूरमोहम्मद, सुरेश, केशर देवी, टुंडल, आसीनी, किरण देवी, सुनीता देवी, बुग्गर खां, कजोडऱाम मीणा, रज्जो देवी व ग्राम सचिव सैफ गोयल, रविंद्र शर्मा, अखिलेश, भगवत सैन, नवनीत पालीवाल, सुमन यादव, रमेश गुर्जर, विश्राम, विष्णु शर्मा, कैलाश यादव, करण सिंह, अजीत वशिष्ठ, जगदीश, फूलचंद, मुकेश शर्मा सहित कई ग्राम सचिव मौजूद थे।
मुंडावर : पंचायत समिति के सभा कक्ष में बुधवार को सरपंचों एवं ग्राम सचिवों का जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का उद्घाटन सरपंच लाली देवी एवं विकास अधिकारी अनिल सेठी ने किया। इस मौके पर ब्लाक समन्वयक कैलाश छैला एवं सहायक अभियंता वीरेंद्र यादव ने जेंडर संवेदी मुद्दों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण में जेंडर संवेदी नेतृत्व कौशल के गुणों की साझा पहचान तथा आत्मावलोकन पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या एवं गिरते लिंगानुपात की रोकथाम पर बनी फिल्म ‘उसका आना’ प्रदर्शित की। प्रशिक्षण में विकास अधिकारी अनिल सेठी, प्रगति प्रसार अधिकारी श्याम बाबू ओसवाल, सुभाष मीणा, देववृत, राजकुमार मीणा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
बानसूर : कस्बे के परशुराम भवन पर जेंडर संवेदी शासन मुद्दों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सरपंचों एवं ग्रामसेवकों ने भाग लिया। कार्यशाला में महिलाओं के जेंडर संवेदी मुद्दों पर मंथन किया गया। इस मौके पर सरपंच श्रद्धा चौहान ने अपने विचार रखे। मंच का संचालन पंचायत प्रसार अधिकारी विजेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी रामचंद्र सैनी, पूर्व सरपंच रामसिंह यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुधीर यादव, ओमप्रकाश सैनी सहित सरपंच व ग्रामसेवक उपस्थित थे।
रैणी : इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान जयपुर के तत्वावधान में बुधवार को सरपंच सचिवों की दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन विकास अधिकारी रघुवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में सरपंच सचिवों को महिला जेंडर के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पीईओ शिवचरण मीणा, रामचंदर मीणा, भूदरमल मीणा सहित प्रशिक्षण लेने वाले सरपंच व सचिव मौजूद थे।