प्रतिभाओं को बांटे पुरस्कार
भास्कर न्यूज. धौलपुर
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का बुधवार का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह प्राचार्य उदयसिंह मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदना के साथ किया गया। इस मौके पर प्राचार्य उदयसिंह मीणा ने कहा कि अब विद्यार्थियों को मनोयोग से पढ़ाई करने में जुट जाना चाहिए। क्योंकि परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने से उनका भविष्य सुरक्षित है तथा अच्छे अंक प्राप्त कर आगे बढऩे से ही कॉलेज एवं परिवार का नाम रोशन होता है। इस दौरान छात्रा प्रीति दिवाकर ने वंदे मातरम कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
जबकि गीता कुशवाह एंड पार्टी, आसिफ एंड पार्टी, राजकुमार, मनीष आदि ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर योजना मंच प्रभारी डॉ. नीलम सिंह, एसपी, विज्ञान परिषद के बीके कुलश्रेष्ठ, स्काउट के डॉ. आईपी सिंह, एनसीसी के सुरेंद्र सिंह चारण, युवा विकास केंद्र एवं वाणिज्य परिषद के डॉ. डीके बंसल, सांस्कृतिक समिति के डॉ. राजेश शर्मा, खेलकूद प्रभारी केसी शर्मा के निर्देशन के विजेताओं को सम्मानित किया गया। जबकि एनसीसी के ललिता शर्मा व श्याम मीणा तथा गौरव शर्मा को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्काउट पुरस्कार डॉ. आईपी सिंह के नेतृत्व में दिया गया। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में छात्र संदीप कंषाना को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष आशीष प्रताप भदौरिया, उपाध्यक्ष आशीष बघेला, सचिव देवेंद्र गोला, ज्योति मथुरिया, आदि मौजूद थे।
इधर, कमला पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का शुभारंभ बुधवार को पीसीसी सदस्य दुर्गादत्त शास्त्री ने मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। कर आरंभ किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित किया कि युवा शक्ति को अपने महत्व को समझने की जरूरत है। इससे पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरएन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. आरएपी सिंह ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दीपेंद्र राजावत, डॉ. पीके सिंह, दाताराम सिसौदिया, नीरज बाबू, विष्णु आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नमिता भारद्वाज ने किया।
स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव आयोजित