पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहायक कर्मचारी संघ ने भेजा ज्ञापन

सहायक कर्मचारी संघ ने भेजा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ ने बुधवार को जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में लिखा है कि प्रदेशभर में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों पर सरकार द्वारा समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञापन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतनमान दिलाए जाने तथा निर्धारित समय पर उन्हें पदोन्नत किए जाने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में संगठन जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, महामंत्री शिवसिंह सिकरवार, दिनेश, भीकम शर्मा, विजय कुमार, भगवती प्रसाद, रामबहादुर आदि शामिल थे।