पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन सामग्री दिलाए जाने की मांग

राशन सामग्री दिलाए जाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. ग्राम पंचायत सरानीखेड़ा के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम को ज्ञापन सौंप कर राशन डीलर द्वारा बीपीएल परिवारों को राशन वितरण नहीं किए जाने की शिकायत की है। ज्ञापन में उपभोक्ता अशोक शर्मा ने आरोप लगाया है उसके पिता का निधन होने के बाद सरपंच एवं राशन डीलर द्वारा उसके राशन कार्ड से राशन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में उसे महंगे दामों पर राशन सामग्री खरीदनी पड़ रही है। ज्ञापन में नागरिकों ने राशन डीलर द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं की जांच कर उपभोक्ताओं को राशन दिलाए जाने की मांग की है।
- - -