पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार सहायता शिविर में युवाओं ने दी परीक्षा

रोजगार सहायता शिविर में युवाओं ने दी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. जिला प्रशासन एवं रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राउमावि महाराना में रोजगार सहायता शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने की। अध्यक्षता कोषाधिकारी अवधेश कुमार ने की। संचालन रामबीर सिंह सिकरवार ने किया।
रोजगार अधिकारी धर्मवीर पचौरी ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने जिले के युवाओं को कर्मठ बताते हुए आगंतुक कंपनियों को इन्हें अधिक अवसर देने की अपील की। उन्होंने जिले में निवेश करने के लिए कंपनियों को प्रेरित किया। कोषाधिकारी ने इस तरह के आयोजन के लिए रोजगार विभाग की सराहना की। शिविर में भिवाड़ी की श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स कंपनी ने 320 युवाओं की परीक्षा लेकर 89 को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया है। वहीं ग्रुप 4 एस सिक्योरिटी ने 205, विक्रम वूलन इंडस्ट्री मालनपुर ने 308, राधिक फर्टिलाइजर ने 95, सक्सेस सिक्योरिटी ने 108 तथा आदित्य प्लेसमेंट ने 103 युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। इस दौरान 562 युवाओं को स्वरोजगार के लिए मार्ग दर्शन दिया गया।