स्कूलों को अनुदान राशि जारी
धौलपुर. जिले के 196 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आरएमएसए की ओर से 20 हजार रुपए प्रति विद्यालय स्कूल अनुदान राशि जारी की गई है। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक आरएमएसए मुकेश गर्ग ने बताया कि सत्र 2012-13 की वार्षिक कार्य योजना के तहत उक्त राशि का उपयोग विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों में खर्च किया जाएगा।
- - -