पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत लाइनें हटाने के लिए सीएम को लिखा पत्र

विद्युत लाइनें हटाने के लिए सीएम को लिखा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. जिले के नागरिकों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर धौलपुर से मनियां जाने वाली 33 केवीए एसडी लाइन को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में नागरिकों ने बताया है कि क्षेत्र के मंगल विहार, गणेश नगर, अयोध्या कुंज, जगदंबा कॉलोनी, आनंद नगर सहित करीब एक दर्जन कॉलोनियों में मकान की छत से होकर एचटी लाइनें निकल रही है। इन लाइनों के तार मकानों की छतों पर झूलते है जिससे हादसे की आशंका रहती है। पूर्व में भी कई लोग इन लाइनों की चपेट में आ चुके है। मीना देवी, सपना चौधरी ने बताया कि अयोध्या कुंज में इस लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं आंधी एवं बरसात के मौसम में आए दिन घरों में करंट उतर जाता है। इस लाइन के नीचे बसी 17 कॉलोनियां नगर परिषद से अप्रूव्ड हैं।