पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेंडर संवेदी मुद्दों पर कार्यशाला आयोजित

जेंडर संवेदी मुद्दों पर कार्यशाला आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. पंचायत समिति बाड़ी के सभागार में ग्राम पंचायतों व सचिवों की जेंडर संवेदी मुद्दों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को विकास अधिकारी दिनेशचंद्र कटारा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास अधिकारी ने कहा कि बेटी कुदरत का उपहार है। उसको भी समाज में जीने का पूर्ण अधिकार है। सुरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं को जीवन का हक, सुरक्षा का हक, शिक्षा का हक मिलना ही चाहिए। इस मौके पर हरेन्द्र सिंह ने समाज में व्याप्त महिला पुरुष अनुपात, भू्रण हत्या, व गिरते लिंग अनुपात की रोकथाम को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बीईईओ सुरेन्द्र सिंह परमार, तहसीलदार अजय शर्मा रहे।