- Hindi News
- समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
भास्कर न्यूज - धौलपुर
जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम के में जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत कर्ता को संतुष्ट किया जाना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ई सुगम के माध्यम से दर्ज समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसमें सभी विभाग लम्बित प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण करें। उन्होंने सरकार की 60 दिवसीय कार्य योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सभी विभागों को दिए गए लक्ष्य नियत समय में पूरा करना है। उन्होंने जन सुनवाई में बैजंती पत्नी बुद्घाराम निवासी जिरौली का पुरा एवं सोना पत्नी किलोल के पेंशन प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक डाकघर को निर्देश दिए। दो राशन डीलरों के विरुद्घ प्राप्त शिकायतों पर जिला रसद अधिकारी को जांच करने के आदेश दिए है। आयुक्त नगर परिषद को गोविंद कालोनी में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने व कालोनी में भरे पानी को निकालते हुए इस समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने नरेगा भुगतान से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला परिषद के सीईओ को निर्देश दिया।
पखंड मुख्यालय धौलपुर पर बुधवार को उपखंड अधिकारी विनय कुमार नगायच की अध्यक्षता में जनसंपर्क समाधान शिविर लगाया गया। एसडीएम ने नागरिकों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को इनके निस्तारण के आदेश दिए। जन सुनवाई में 31 प्रकरण प्राप्त हुए।
सैंपऊ: पुलिस उपाधीक्षक मानवेन्द्र सिंह ने बुधवार को सैंपऊ थाने में जनसुनवाई की। इस दौरान विवाद के चार मामलों का निस्तारण किया गया। थाना प्रभारी प्रमेंद्र रावत ने बताया कि थाने पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उपाधीक्षक मानवेन्द्र सिंह ने संजय पुत्र बाबू खां द्वारा अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर बहिन को तंग परेशान करने के मामले का दोनों पक्षों का समझौता कराया गया। वहीं बैजंती पत्नी पूरनसिंह, गुड्डी पत्नी बनवारी निवासी डोगरपुरा ने पड़ोसी जगदीश ठाकुर, शिवचरन कुशवाह द्वारा परेशान करने का परिवाद दिया। शंकर पुत्र शिवचरन कुशवाह द्वारा गांव के ही पूर वगैरह के खिलाफ किए गए मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव डालने की शिकायत की गई। उपाधीक्षक सिंह ने दोनों पक्षों समझाइश कर राजीनामा कराया।