पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तोगडिय़ा 4 को खैरथल आएंगे

तोगडिय़ा 4 को खैरथल आएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल. कस्बे की पुरानी अनाज मंडी में चार फरवरी को धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम होगा। इसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडिय़ा होंगे। इस संबंध में बुधवार को विश्व हिंदु परिषद की बैठक हुई। विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रहलाद छंगाणी ने बताया कि तोगडिय़ा सभा स्थल पर 4 फरवरी को शाम 3 बजे धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मौनी बाबा गौशाला तिजारा के बाबा देवराज विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता समाजसेवी पृथ्वीराज यादव करेंगे। इसके बाद तोगडिय़ा भिवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में विहिप के जिला मंत्री योगेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष वासदेव माखीजा, मीडिया प्रभारी मनीष मिश्रा, दीपक शर्मा, कमलेश अग्रवाल, गणेश गुप्ता, राहुल कुमार सहित सभी विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे।