पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन नहीं मिलने की शिकायत, ज्ञापन सौंपा

राशन नहीं मिलने की शिकायत, ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़. बसई के ग्रामीणों ने राशन नहीं मिलने की शिकायत का ज्ञापन पत्र पूर्व सरपंच के नेतृत्व में एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा। पूर्व सरपंच छत्रपाल गुप्ता व ग्रामीण सत्यपाल, रत्तीराम,अशोक कुमार,रतन सिंह ने बताया कि गांव में राशन डीलर की मनमानी के चलते कई महीनों से राशन नहीं मिल पा रहा है। जिसकी शिकायत अनेकों बार प्रशासन से की गई। समाधान नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे परेशान होकर दर्जनों ग्रामीण तहसीलदार कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार सुंदरलाल बंबोरा को एसडीएम के नाम ज्ञापन पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर दिनेश गुप्ता, सुभाष कुमार,ओमप्रकाश, रतन सिंह, महावीर सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम सरपंच जगरूप सिंह राघव का कहना है कि विभाग की ओर से पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री नहीं मिल रही है। इस कारण समस्या बनी हुई है।