पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस साल बाद मिले तो छलक उठी आंखें

दस साल बाद मिले तो छलक उठी आंखें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धौलपुर
उदयपुर के गोगुंदा निवासी जगदीश को जब उसके परिजनों ने दस साल बाद यहां देखा तो उनकी आंखें छलक पड़ी। परिजन अपना घर के सदस्यों का धन्यवाद देते नहीं थक रहे थे। जगदीश के परिजन अपना घर की सूचना पर यहां उसे लेने आए थे। परिजनों के मुताबिक 25 साल की आयु में ही जगदीश को मानसिक बीमारी लग गई थी।वह एक दिन अचानक घर से गायब हो गया। उसके बाद अब दो दिन पहले उसकी खबर मिली है। अपना घर के अध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि करीब दस दिन पहले यह युवक विक्षिप्त हालत में जगदीश टॉकीज के पास घूमते मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और उसे भरतपुर स्थित अपना घर में इलाज कराया। इलाज मिलते ही इसकी इसकी हालत में सुधार होने लगा। इसके बाद खुद ही इसने अपने घर का पता बताया। इसके बाद घर वालों से संपर्क कर उन्हें यहां बुलाया गया है। इसकी बीमारी का इलाज पूरा होते ही उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
मनियां : अपना घर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बरैठा चौकी के पास विक्षिप्त हालत में घूम रही एक महिला को इलाज के लिए अपना घर सेवा समिति भरतपुर भेजा है। समिति के सदस्य संतोष कौशिक के मुताबिक बरैठा पुलिस चौकी पर कई दिनों से घूम रही महिला से पुलिस ने पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ थी। जिसकी सूचना पुलिस ने अपना घर सेवा समिति मनियां के पदाधिकारियों को दी। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे समिति के सदस्यों ने महिला को इलाज के लिए भरतपुर भेज दिया है।