- Hindi News
- माइनस १० डिग्री में फंसे २०३ लोग, सेना ने बचाया
माइनस १० डिग्री में फंसे २०३ लोग, सेना ने बचाया
जम्मू - सेना ने राज्य के दूरदराज के इलाकों में बर्फबारी के बीच फंसे 203 लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया है। किश्तवाड़ जिले के ये लोग बीते दो दिन से माइनस 10 डिग्री के तापमान में फंसे हुए थे। उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाकर खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। किश्तवाड़ प्रशासन की ओर से मदद मांगने के बाद सेना की ‘द कंडोर्स’ हेलीकॉप्टर यूनिट ने एमआई हेलीकॉप्टर भेजकर लोगों की मदद की।