पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्ट्रेट में हुई श्रद्धांजलि सभाधौलपुर. शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्म

कलेक्ट्रेट में हुई श्रद्धांजलि सभाधौलपुर. शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ब्लॉक...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अनीस खान ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी मानवता की मिसाल थे। इस अवसर पर नाथू सिंह गहलोत, गिरजा शंकर शर्मा, महेश बंसल, शहंशाह तौमर, कुंवरसेन आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन धनेश जैन ने किया।

इसी प्रकार अखिल लाल बहादुर शास्त्री बिग्रेड इकाई धौलपुर ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें रामसिंह, दिनेश त्यागी, सूरज, दीपक कुशवाह आदि मौजूद थे। नेहरू युवा केंद्र की ओर से भी शहीद दिवस के मौके पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य भगवान त्यागी ने बापू के जीवन आदर्श पर प्रकाश डाला।