- Hindi News
- रोडवेज बस के शीशे तोड़े, चालक व परिचालक से मारपीट
रोडवेज बस के शीशे तोड़े, चालक व परिचालक से मारपीट
धौलपुर. राजस्थान रोडवेज निगम की ग्वालियर जाने वाली बस को जलदाय तिराहे पर रोक कर चालक एवं परिचालक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी तथा बस शीशे तोड़ दिए। मामले की कोतवाली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गुरुवार को धौलपुर डिपो की ग्वालियर जाने वाली बस को जैसे ही जलदाय विभाग तिराहे पर पहुंची तो पीछे से आई एक निजी बस में सवार लोगों ने रोडवेज बस को रोक कर रोडवेज बस के चालक देवेंद्र सिंह तथा परिचालक जगदीश तोमर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में रोडवेज बस के चालक व परिचालक घायल हो गए। थाना प्रभारी सीताराम बैरवा ने बताया कि वारदात की प्राथमिकी रोडवेज बस चालक देवेंद्र सिंह व परिचालक जगदीश तोमर ने दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि हमलावर एमपी नंबर की बस से आए थे। जिनमें से एक को उन्होंने पहचाना है। जिसका नाम घंसू गर्जर है। सूचना मिलते ही रोडवेज के मुख्य प्रबंधक गिर्राज शर्मा कोतवाली पहुंचे और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आए दिन डग्गेमार वाहन संचालक रोडवेज कमियों के साथ मारपीट कर रहे है।
- - -