घर-घर दस्तक दें मोर्चा कार्यकर्ता
भास्कर न्यूज. धौलपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए मंडलों पर बूथ पदाधिकारियों का चयन कर टीम गठित की जाएगी। इसमें मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगे तथा हर व्यक्ति को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य करेंगे। गुरुवार को यह निर्णय युवा मोर्चा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार गर्ग ने की। बैठक में निधि संग्रह कार्यक्रम, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, स्वराज रथ यात्रा कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष रामकुमार गर्ग ने सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जयवीर पोषवाल, मंडलेश्वर गुर्जर, जयसिंह राना, पुनीत मंगल, राघवेंद्र उपाध्याय, नीरज बाथम, गौरव शुक्ला, सौरभ राजोरिया, मुकुंद दुबे, शशिकांत शर्मा आदि मौजूद थे। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तरों पर कार्यकर्ताओं की बैठक की जाएगी।