पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमोशन के लिए लगाई दौड़

प्रमोशन के लिए लगाई दौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धौलपुर
पुलिस लाइन में गुरुवार को सिपाहियों को हैडकांस्टेबल के पद पर पदोन्नत करने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा भरतपुर पुलिस परिक्षेत्र के महानिरीक्षक बीजू जॉर्ज जोसफ के सानिध्य में आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को सुबह सिपाही से हैंड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति के लिए विभिन्न परीक्षाएं आयोजित हुई। जिसमें 35 जवानों ने भाग लिया। इन्हें पर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद गुरुवार को सुबह फायर बिग्रेड स्टेशन मचकुंड मार्ग से हनुमान मंदिर तक हुई दौड़ शामिल किया गया। बाद में पुलिस महानिरीक्षक बीजू जॉर्ज जोसफ ने जवानों की पीटी परेड तथा शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली। उन्होंने परीक्षार्थियों के सर्विस रिकार्ड के साथ उनसे हथियारों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
गौरतलब यह है कि जिले में 12 सिपाहियों को हैंड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया जाना है। इसमें 35 जवानों ने हिस्सा लिया है। परीक्षा के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवतराम मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।