पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामगढ़ इंडेन गैस एजेंसी पर मिली अनियमितताएं

रामगढ़ इंडेन गैस एजेंसी पर मिली अनियमितताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़. रसद विभाग की टीम ने गुरुवार को रामगढ़ इंडेन गैस एजेंसी में कई अनियमितताएं पकड़ीं। एजेंसी के रिकार्ड और उपभोक्ताओं की डायरी में डिलेवरी सिलेंडर की अलग-अलग संख्या पाई गई। जिला रसद अधिकारी आरसी मीणा के अनुसार एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि जितने सिलेंडरों का उपभोग किया है उससे अधिक सिलेंडर बताकर रियायती सिलेंडर देने से मना किया जा रहा है। इस पर गुरुवार को बड़ौदामेव व रामगढ़ क्षेत्र के उपभोक्ताओं की डायरी और एजेंसी रिकार्ड का मिलान किया गया। इसमें करीब 50 उपभोक्ताओं की डायरी व रिकार्ड में अंतर मिला। कई उपभोक्ताओं को पांच से सात सिलेंडर सप्लाई किए हुए थे लेकिन उनको 9 सिलेंडर की डिलेवरी दर्शाई हुई थी। इसके अलावा होम डिलेवरी नहीं करने, गोदाम से सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं को 15 रुपए की छूट नहीं देने आदि की जांच की गई है।