- Hindi News
- गार्गी महिला महाविद्यालय में मनाया बसंतोत्सव
गार्गी महिला महाविद्यालय में मनाया बसंतोत्सव
शाहजहांपुर. कस्बे के गार्गी महिला महाविद्यालय में गुरुवार को बसंतोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् पूनम यादव ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नारी का स्थान समाज में शीर्ष पर है। हमें नारी शक्ति का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। संचालन व्याख्याता डॉ. ममता यादव ने किया। इस अवसर पर छात्रा पूजा मीणा, आरती यादव, रिया गुप्ता, कृतिका चौधरी, प्रियंका सहित छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का भरपूर मनोरंजन किया। अतिथियों एवं कस्बेवासियों का महाविद्यालय सचिव भीम सिंह यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
- - -