बानसूर अभिभाषक संघ के चुनाव 6 को
बानसूर. अभिभाषक संघ बानसूर के पांच पदों के चुनाव 6 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे न्यायालय परिसर मे होगे आयोजित।निर्वाचन अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि गुरूवार को पांच पदों के लिये 16 फार्म जमा हुए 31 जनवरी को फार्मों की जांच व नाम वापसी होगी।जिसमे अध्यक्ष पद के लिये 7 फार्म,पुस्तकालय अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष व सचिव के 2-2 फार्म व उपाध्यक्ष के लिए 3 फार्म जमा हुए। बुधवार को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक फार्म वितरित किए गए।