पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तोगडिय़ा के आगमन की तैयारी के लिए बैठक

तोगडिय़ा के आगमन की तैयारी के लिए बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी. विहिप कार्यकर्ताओं की बैठक विभाग मंत्री केदारनाथ टाक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रखंड अध्यक्ष सुभाष तंवर ने बताया कि बैठक में 4 फरवरी को विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडिय़ा के धर्म रक्षा निधि संग्रह कार्यक्रम में भिवाड़ी आगमन पर तैयारी की गई तथा कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में संत आदित्यनाथ भी भाग लेंगे। भिवाड़ी में श्याम वाटिका में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता ठेकेदार शीशराम तंवर करेंगे एवं स्वागत अध्यक्ष तेजपाल ठेकेदार होंगे। यहां आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष प्रहलाद छंगानी, जिला मंत्री योगेश गोयल, उपाध्यक्ष विजय भिदूड़ी, अभय भिदूड़ी, प्रकाश भिदूड़ी, रामकिशन मुकदम, राजबीर नंबरदार आदि उपस्थित थे।
- - -