गार्ड से लूटी गन
भिवाड़ी. बुधवार रात एक कंपनी में गनमैन से राह चलते बाइक सवार तीन युवक देशी कट्टे की नोक पर गन लूटकर फरार हो गए। घटना बुधवार रात की है। इलाहाबाद के गांव मेजा निवासी ज्ञान शंकर तिवाड़ी पुत्र लालमन तिवाड़ी भिवाड़ी की एक कंपनी में गार्ड है। बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे वह साइकिल से कंपनी जा रहा था। हरचंदपुर के पास मुख्य मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और कट्टे से भयभीत कर 12 बोर की बंदूक छीन कर फरार हो गए। पीडि़त ने घटना की रिपोर्ट गुरुवार को भिवाड़ी थाने में दर्ज कराई है। ज्ञान शंकर बीएसएफ से सेवानिवृत है।