पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा शासन में महिलाओं का उत्थान

भाजपा शासन में महिलाओं का उत्थान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धौलपुर
भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जया मोदी ने कहा है कि भाजपा की नीतियों को प्रचार-प्रचार के लिए युवा महिलाओं को आगे आना होगा। क्योंकि भाजपा शासन में ही महिलाओं की तरक्की, रोजगार एवं स्वाभिमान रक्षा के लिए कार्य होते हैं। गुरुवार को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी लोह संग्रहण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मोदी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम नगर प्रभारी अकील अहमद ने सरदार पटेल को सच्चा देश भक्त तथा सच्चा किसान पुत्र बताया और उनके आदर्श को आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन बच्चू मामा, अलीमुद्दीन अंसारी, शैलेंद्र सिंह यादव, जयंत मोदी, नारायण सिंह यदुवंशी, रेखा सिंघल, शारदा सिंघल, पुष्पा शुक्ला, सीमा राना, सरोज रावत, कुसमा खौसला, शारदा गोयल, ऊषा रजौरिया, आशा चाहर, पूनम, शारदा मोदी आदि मौजूद थे।
राजाखेड़ा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उदयभान सिंह जादौन की अध्यक्षता में गुरुवार को बाबा पीतम गिरी आश्रम पर लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा प्रभारी महेश कुशवाह, डॉ. मनोज राजोरिया, सत्येंद्र पाराशर, पूर्व विधायक सुखराम कोली ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई जा रही सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा में सभी को सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष बांकेलाल लोधा, मुकेश हनुमानपुरा, बिजेंद्र सिंह दिवाकर, शिवशंकर उदैनिया, महेश पाराशर, राजेंद्र पटसारिया, कुंवर सिंह, जयवीर सिंह, हुकम सिंह, रामवीर शर्मा, मुकेश परमार, राम भरोसी, प्रदीप तोमर, डॉ. विष्णु शर्मा, संतोष कौशिक, अमर सिंह, खेमचंद मौर्य, हीरासिंह तोमर आदि विचार रखे। संचालन मुकेश हनुमानपुरा ने किया।
सैंपऊ : भारतीय जनता पार्टी सैंपऊ मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रामविलास बघेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के जिला संयोजक सरवन वर्मा थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जसवंत गुर्जर रहे। बैठक में मनोज राजौरिया ने कहा कि कार्यकत्र्ता ही संगठन की रीढ़ होता है। बैठक में मंडल अध्यक्ष रामबिलास बघेल को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी अभियान का मंडल संयोजक व अनिल मंगल को सह संयोजक बनाया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच महेश शर्मा, शिक्षक मनरूप जाटव, पूर्व सरपंच भगवती प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, गुलाब लोधा, राधेश्याम गर्ग, गिर्राज गोस्वामी, अशोक शर्मा, रामदास कुशवाह, मुन्ना सेन, डांगर चंद सिंघल, सतीश बंसल, आदि मौजूद थे।




धौलपुर. पटेल की मूर्ति के लिए लोहा एकत्र करती भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य