पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू

पंचायत उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उप चुनाव के कार्यक्रम घोषित कर दिए गए हैं। इसी के साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ((पंचायत)) कुमारपाल गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि 1४ फरवरी को पंचों के रिक्त पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। इसमें पंचायत समिति बसेड़ी एवं राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत आंगई, समौना, मढाभाऊ, मांगरौल, जलालपुर, सिंघावली बरेह में वार्ड पंचों के रिक्त पदों पर चुनाव कराए जाने हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति बसेड़ी की ग्राम पंचायत आंगई के वार्ड संख्या एक ओबीसी के वार्ड पंच की मृत्यु हो जाने, पंचायत समिति राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत समौना के वार्ड संख्या 4 अनारक्षित एवं ग्राम पंचायत मढ़ाभाउ वार्ड संख्या 6 ओबीसी के वार्ड पंचों की मृत्यु हो जाने, ग्राम पंचायत मांगरोल के वार्ड संख्या 3 ओबीसी त्याग पत्र देने के करण, ग्राम पंचायत जलालपुर के वार्ड संख्या 4 सामान्य महिला मृत्यु हो जाने के कारण एवं ग्राम पंचायत सिंघावली बरेह के वार्ड संख्या 8 ओबीसी चुनाव नहीं होने के कारण वार्ड पंचों के पदों पर उप चुनाव कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को सुबह 8 से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। शाम तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 14 फरवरी को कराया जाएगा।