शिक्षक संघ ((राष्ट्रीय)) के चुनाव 2 को
तिजारा$ राजस्थान शिक्षक संघ ((राष्ट्रीय)) के जिला चुनाव 2 फरवरी को राउप्रावि मालाखेड़ा गेट स्कूल अलवर में होंगे। संघ के जिला मंत्री राजेश यादव ने बताया कि चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी उमराव लाल वर्मा की देखरेख में संपन्न होंगे। निर्वाचन में जिला महासमिति के सदस्य, प्रत्येक शाखा के अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री एवं वर्तमान जिला कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे। 2 फरवरी को सुबह दस बजे से 8 बजे तक नामांकन फार्म भरे जाएंगे। 2 बजे तक फार्मों की जांच एवं नाम वापसी होगी तथा दो से पांच बजे तक मतदान होगा एवं मतदान समाप्ति के पश्चात मतगणना का कार्य किया जाएगा। चुनाव में प्रदेश पर्यवेक्षक रामबाबू शर्मा भी मौजूद रहेंगे।