पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 3 मार्च को

अग्रवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 3 मार्च को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. अग्रवाल महासमिति द्वारा 3 मार्च को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर अग्रोहा टावर कार्यालय पर गुरूवार को भगवान लाल ठेकेदार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। संयोजक मुकेश सिंह ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। सम्मेलन समिति के सदस्यों में ऋषि मित्तल, नेमीचंद मास्टर, दिवाकर मंगल,भगवान लाल गर्ग, मनोज बागथरिया, रवि मोदी आदि ने सभी अग्रवाल बंधुओं से समारोह में अधिक से अधिक जोड़े तय कराने का आग्रह किया है। इस सम्मेलन के लिए पंजीयन तिथि 15 फरवरी है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुन्नालाल मंगल ने अतिथियों का स्वागत किया।