- Hindi News
- हिन्दू संस्कृति में श्रीमद् भागवत जैसा पवित्र ग्रंथ नहीं: शास्त्री
हिन्दू संस्कृति में श्रीमद् भागवत जैसा पवित्र ग्रंथ नहीं: शास्त्री
बडऱ्ोद. बडऱ्ोद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर बीबी वाली ढाणी में स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ बड़ा पंचमुखी महादेव मंदिर बडऱ्ोद में गुरुवार को महंत नागा बाबा किशनगिरी महाराज के सानिध्य में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। जिसमें कथा वाचक बांके बिहारी गौ सेवा ट्रस्ट के ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि यह ग्रंथ हिन्दू संस्कृति में बड़ा महत्व रखता है, क्योंकि इसको सुनने और सुनाने से ही समाज और इलाका में सुख समृद्धि आती है। इसलिए श्रीमद भागवत को सुनना और सुनाना चाहिए। कथा की शुरूआत गुरुवार को मद् भागवत ग्रंथ को मंगल कलशों के साथ नगर परिक्रमा कराई। बाद में विशेष पूजा अर्चना के बाद कथा वाचन शुरू किया गया।