पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपिता को किया याद

राष्ट्रपिता को किया याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अलवर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कई संस्थाओं की ओर से संगोष्ठियों का आयोजन कर गांधी जी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।
बानसूर : युवा कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रकाश योगी की अध्यक्षता में शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने गांधीजी के त्याग बलिदान के बारे मे बताया। वहीं एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष पवन योगी ने महात्मा गांधी के द्वारा बताए मार्ग पर चलने की बात कही। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गोकुल, विक्रम यादव, मुकेश जाट, राजेन्द्र छीपी, देशराज गुर्जर, संजय यादव, कृष्ण आदि उपस्थित थे।
नीमराना : कस्बे की दा बेस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा नेता रिंकू बडसीवाल ने उपस्थित विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक रवि कुमार शर्मा, शिक्षिकाएं ममता रोहिल्ला, रूबी शर्मा, पूनम भारद्वाज, निशा शर्मा, बबली शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, पद्मावती शर्मा, प्रमोद कुमार, संजय सैनी आदि मौजूद थे।
गोविंदगढ़ : कस्बे के गांधी पार्क में गुरुवार को गांधी जी की पुण्यतिथि पर बंता शर्मा, प्रकाश शर्मा, नवल सैनी, हरीश तनेजा, दीपक, मुकेश शर्मा, गोपाल, हरी सिंह सोलंकी, केके जैन आदि ने दो मिनट का मौन रखकर गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजगढ़ : कस्बे के अनेक स्कूलों व सामाजिक संगठनों की ओर से गांधीजी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। शहीद दिवस के मौके पर लक्ष्मी बाल विद्यामंदिर, नाइटिंगेल चिल्ड्रन एकेडेमी, आर्यभट्ट संस्थान व अपूर्वा स्कूलों में शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मदनलाल शर्मा, पं.नरेन्द्र अवस्थी, जगदीश सैनी, खगेंद्र सैनी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
सोड़ावास : कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पुराने टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में सभा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ चौधरी ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हजारीलाल मीणा, मनोज शर्मा छापुर, अजय बारी,सुनिल बारी, रमेश सैनी, दाताराम सैन, रामेश्वर, हंसराज सैन, राजेन्द्र भजना वास, डॉ पवन स्वामी, राजू,राजेश टेहड़की, रविन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
किशनगढ़बास : कस्बे में गुरुवार को कई सरकारी संस्थानों में गांधी जयंती के अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की। उपखण्ड कार्यालय पर उपखण्ड अधिकारी उत्तम सिंह मदेरणा ने उपखण्ड कार्यालय व पंचायत समिति के कर्मचारियों सहित दो मिनट का मौन धारण कर के गांधी जी को श्रृद्धांजलि अर्पित की।