पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीटनाशक दवा से युवक की मौत

कीटनाशक दवा से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंडावर. मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव मूडिया खेड़ा में खेत में कीटनाशक दवा छिड़काव के दौरान बेहोश हुए युवक की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि अमित कुमार पुत्र रोहिताश्व निवासी मूडियाखेड़ा बुधवार को गेंहूं के खेत में कीटनाशक दवा छिड़कने गया था। छिड़काव के दौरान दवा के प्रभाव से वह बेहोश हो गया जिसे परिजनों ने अस्पताल बहरोड़ में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।