पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारी वाहनों के प्रवेश से बार बार लगता जाम

भारी वाहनों के प्रवेश से बार-बार लगता जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़. कस्बे में भारी वाहनों की नो एंट्री होने के बावजूद वाहनों का अवागमन दिनभर लगा रहता है। जिससे सड़क पर जाम लगने के साथ ही दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। बढ़ते यातयात के दबाव व लोगों की भीड़भाड़ को देखते हुए कस्बे में भारी वाहनों की सुबह से रात्री दस बजे तक नो एंट्री की गई। जिससे जाम व दुर्घटना का अंदेशा ना रहे तथा आमजन को आवागमन में राहत मिल सके। वाहनों के रोक के लिए पुलिस कर्मी तैनात है। उसके बावजूद भारी वाहनों का प्रवेश जारी है।