कार्यशाला में लिंग भेद मिटाने का आह्वान
बहरोड़. कस्बे के निजी होटल में गुरुवार को जैंडर संवेदी शासन हेतु नेतृत्व विकास विषय पर ब्लाक स्तरीय अधिकारियों व ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिवों की विकास अधिकारी रेखारानी व्यास की अध्यक्षता में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास अधिकारी धर्मवीर मीणा ने जैंडर संवेदी शासन हेतु नेतृत्व विकास विषय पर सरपंचों व सचिवों को कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर प्रमुखता से विचार रखे। पूर्व सरपंच दाताराम यादव द्वारा सहभागिता के विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान कृ़षि उपजमंडी सदस्य अजीत यादव, जगरूप सिंह राघव, दयाराम यादव,मोती लाल यादव, पूर्व सरपंच देशराज खरेरा,सचिव अध्यक्ष शिवचरण यादव, ओमप्रकाश, बलवंत सिंह,सतीश कुमार, निर्मला यादव, ललिता यादव, महेन्द्र शर्मा,धीरज चौधरी,सुभाष चन्द,सावंत गुर्जर सहित जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।
रामगढ़ : पंचायती राज संस्थाओं में जैंडर संवेदी शासन के लिए नेतृत्व विकास के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला सार्थक बहस के साथ संपन्न। कार्यशाला में मौजूद कुछ जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम सचिवों ने औपचारिकता से हटकर महिलाओं से संबंधी एक दर्जन से अधिक ज्वलंत मुद्दों पर बहस की। ग्राम सचिव महेश खंडेलवाल ने एक निर्धन छात्रा को प्रतिमाह 500 रुपए देने का संकल्प लिया वहीं कई जनप्रतिनिधियों ने जरूरतमंद महिलाओं के कार्य सबसे पहले करने का प्रण लिया। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी योगेश वशिष्ठ ने अल्ट्रासॉनिक की गलती से माता के गर्भ में पली बढ़ी व मेरे जीवन में बसंत नहीं आया जैसी कविताओं के माध्यम से वर्तमान नारी की पीढ़ा का मार्मिक चित्रण किया। सचिव सैफ गोयल ने उपस्थित लोगों से एक दर्जन बिंदुओं में से किसी एक पर प्रण लेकर लिंग भेद-भाव मिटाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विकास अधिकारी मनोज सिंह, प्रसार अधिकारी अशोक शर्मा, सदस्य राजकुमार यादव, अखिलेश गुप्ता, मैना देवी, सरपंच संघ अध्यक्ष कमलचंद, शादी खां, रहमूदीन, समसूदीन, साहून खां आदि मौजूद थे।