पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापता छात्र धौलपुर रेलवे स्टेशन से बरामद

लापता छात्र धौलपुर रेलवे स्टेशन से बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना. कस्बा के एक निजी स्कूल से 22 जनवरी को लापता हुआ छात्र बुधवार रात धौलपुर के रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार दलीप सिंह यादव निवासी सिलारपुर ने मामला दर्ज कराया था कि 12वीं कक्षा में अध्ययनरत उसका पुत्र प्रदीपसिंह यादव कस्बा के निजी स्कूल में 22 जनवरी को पढऩे के लिए गया था। वह वापस घर पर नहीं पहुंचा। लापता छात्र बुधवार रात को धौलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। जीआरपी पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर छात्र ने घर से भागकर यहां पर आना बताया। छात्र का दादा धौलपुर एफसीआई में नौकरी करता था और छात्र पांचवीं कक्षा तक वहां पढ़ा था।
- - -