- Hindi News
- संस्कृत कॉलेज में पीजी खुलवाएंगे : आहूजा
संस्कृत कॉलेज में पीजी खुलवाएंगे : आहूजा
अलवर. राजकीय शास्त्री संस्कृत कॉलेज में छात्रसंघ उद्घाटन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूजा थे और अध्यक्षता जीडी कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. जे सी नारायणन ने की। अतिविशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति सुनीता खाम्बरा, मनोज चाचान थे। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गिरीश दीक्षित, प्रदीप जैन, दिगेंद्र चौधरी थे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक आहूजा ने कॉलेज में दो कमरे बनाने की घोषणा की और कॉलेज मे पीजी स्तर की कक्षाएं जल्दी से जल्दी खुलवाने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन व एकाग्रता को आवश्यक बताया। नगर परिषद सभापति सुनीता खाम्बरा ने कॉलेज में सीसी रोड बनाने की घोषणा की। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष धीरज सैनी आदि मौजूद रहे।