यातायात नियमों की जानकारी दी
लक्ष्मणगढ़. गोयनका संस्थान में बुधवार को रोड शो किया गया। गोयनका कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय शुक्ला ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत संस्थान के बाहर नेशनल हाइवे पर लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपअधीक्षक सुमित कुमार ने रोड शो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संस्थान के एनसीसी कैड्ेट्स ने हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को रोककर गुलाब का फूल भेंटकर यातायात नियमों की पालना करने की अपील की। डीएसपी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में जानकारी दी। थानाधिकारी राजेंद्र बेनीवाल, स्कूल प्राचार्य डॉ. आरके श्रीवास्तव, बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश बुडानिया, भरत लखावत, पीएस भाटी, एनसीसी अधिकारी विजयपालसिंह व सुरेंद्र कादयान आदि मौजूद रहे।
फतेहपुर. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को न्यू राजस्थान सीसै स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। निदेशक ओपी जाखड़ ने बताया कि एसडीएम बीएस मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। पुलिस ने छात्रों को लाइसेंस आदि के बारे में भी जानकारी दी।