पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रानोली में महिला व फतेहपुर में ट्रेन से कटा युवक

रानोली में महिला व फतेहपुर में ट्रेन से कटा युवक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैवासा. रानोली रेलवे फाटक पर बुधवार शाम को महिला की ट्रेन से कटने पर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुमन कुमारी ((25)) पत्नी जगदीश जाट का ससुराल नांगल अभयपुरा में तथा पीहर गोवर्धनपुरा था। ट्रेन के आगे आने से उसकी मौत हो गई। वह दो बच्चों की मां थी।
फतेहपुर. मानसिक रूप से बीमार युवक की बुधवार रात ट्रेन कटने पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि अमान मरीद ((35)) पुत्र गुलाम खालिक की बीड़ में ट्रेन से कटने पर मृत्यु हो गई। कस्बे के वार्ड 25 निवासी अमान मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।