- Hindi News
- ट्रेन की टक्कर से क्षतिग्रस्त बोलेरो जब्त
ट्रेन की टक्कर से क्षतिग्रस्त बोलेरो जब्त
रींगस. श्रीमाधोपुर-रींगस रेल मार्ग पर स्थित पटवारी का बास फाटक पर बोलेरो के यात्री रेलगाड़ी की चपेट में आने के मामले में बोलेरो जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल पुलिस थाने के एएसआई जगजीतसिंह ने बताया कि 19 जनवरी को रेवाड़ी से फुलेरा जा रही यात्री रेलगाड़ी की चपेट में बोलेरो आ गई थी। हादसे में बोलेरो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन किसी को चोट नहंीं लगी थी। रेलवे सुरक्षा बल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई तो सामने आया कि गोपालसिंह निवासी पटवारी का बास बोलेरो लेकर जा रहा था। पुष्टि होने पर पुलिस ने गोपालसिंह को गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त कर ली।
दूतावास व परिजनों के जवाब के बाद होगा पोस्टमार्टम : ((रींगस)). खाटूश्यामजी मोड़ पर मिले नाइजीरियन की मौत के बाद शिनाख्त हो गई, लेकिन दूतावास व परिजनों के जवाब के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर की शाम को सर्दी से कांपता विदेशी युवक मिला था। जयपुर में इलाज के दौरान उसी रात उसकी मौत हो गई थी। उसकी शिनाख्त इछैनी डीईडीजी ((39)) पुत्र जैरॉम बेल निवासी डीईएनटीआई/ओएलएक्सआईछीआई अगु प्लेसवे लोगल नाइजीरिया के रूप में हुई।