पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोल से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो घायलखंडेला कस्बे के पास बुधवार रात 11 बजे हुआ हादसा, एक युवक क

पोल से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो घायलखंडेला कस्बे के पास बुधवार रात 11 बजे हुआ हादसा, एक युवक का 19 जनवरी को हुआ था विवाह, बारात में शामिल होकर पांच युवक श्रीमाधोपुर से आ रहे थे खंडेला, दो...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खंडेला. कस्बे में बुधवार रात 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गंभीर घायल तीन युवकों को जयपुर रैफर किया है। मरने वाले एक युवक की चार दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसा टोल बूथ के पोल से टकराने से हुआ। ये लोग कार में सवार थे और श्रीमाधोपुर से लौट रहे थे। पुलिस ंके मुताबिक बुधवार शाम खंडेला के पांच युवक घाटेश्वर से श्रीमाधोपुर बारात में गए थे।

रात करीब 11 बजे लौटते वक्त खंडेला से कुछ दूर पहले इनकी कार टोल बूथ के दिशासूचक पोल से भिड़ गई। हादसे की सूचना मिली तो पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायलों को लेकर अस्पताल आई। डॉक्टरों ने आकाश सैनी ((23)) निवासी घाटेश्वर व सुरेश शर्मा निवासी खंडेला ((20)) को मृत घोषित कर दिया। घायल लक्ष्मीकांत व दो अन्य को जयपुर रैफर किया गया। कार लक्ष्मीकांत चला रहा था।