काले रिबन बांधकर जताया विरोध
पाटन. उत्तर पश्चिम रेल प्रशासन के रवैए से नाराज रेल कार्मिकों ने बुधवार को हाथों पर काले रिबन बांधकर विरोध जताया। शाखा अध्यक्ष जेएस यादव ने बताया कि मांगों को लेकर हरियाणा के अटेली रेलवे स्टेशन पर 12 जनवरी को धरना प्रदर्शन कर डीआरएम को ज्ञापन दिया गया था। रेल कार्मिकों ने सात दिन का समय पूरा होने के बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर विरोध जताते हुए हाथों पर काले रिबन बांधकर काम किया। प्रदर्शन में रेल कार्मिक संगठन के उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, सचिव रामकुमार मीणा, एसएस सिसोदिया, रामस्वरूप, उमाशंकर, पवन शर्मा, पूरण मीणा, मोहन, एके वर्मा सहित कई लोग शामिल हुए।