मारपीट कर स्त्रीधन हड़पा व घर से निकाला
रींगस. पुलिस थाने में बुधवार को महिला का स्त्रीधन हड़पकर व मारपीट के बाद घर से निकालने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि सुमित्रा देवी पुत्री कालूराम कुमावत निवासी वार्ड 17 रींगस ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 22 जनवरी 1999 को चीपलाटा निवासी सुनील कुमार कुमावत से हुई थी। शादी में उसके घर वालों ने हैसियत से अधिक दहेज दिया। शादी के बाद उसके पति सुनील कुमार व ससुर गोरधनलाल ने उसके साथ मारपीट कर स्त्रीधन हड़प लिया और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस जांच कर रही है।