पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं लगा चोरियों का सुराग

नहीं लगा चोरियों का सुराग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दांतारामगढ़. तहसील कार्यालय के पास तीन दुकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस चोरी के आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार डोरिया ने बताया कि चोरी के आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। चोरियों का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार रात्रि को तहसील कार्यालय के पास स्थित डीडराइटर श्यामलाल राड़ व स्टांप वेंडर गजानंद धायल की तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोर उनमें रखे कम्प्यूटर, लैपटॉप, कैमरा व करीब 80 हजार रुपए ले गए थे।
डॉ. नेहरा का निधन
दांतारामगढ़. राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दांतारामगढ़ में आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में कार्यरत डॉ. रमेश नेहरा ((32)) निवासी ढाणी बोराज जोबनेर का मंगलवार रात्रि को जयपुर में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव ढाणी बोराज में बुधवार को किया गया। अंतिम यात्रा में दांतारामगढ़ से दर्जनों गणमान्य नागरिक, अधिकारी, जनप्रतिनिधि व चिकित्सक शामिल हुए। डॉ. नेहरा 11 महीने से बीमार थे। उनका इलाज जयपुर में चल रहा था। नेहरा का दांतारामगढ़ में ससुराल है। नेहरा के एक पुत्र व तीन माह की पुत्री है ।