पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 बैट्री बरामद, तीन को जेल

24 बैट्री बरामद, तीन को जेल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाटन. पुलिस ने बैट्री चोरों की निशानदेही पर कोटपूतली स्थिति वंश प्लाजा से 14 बैट्री व हसामपुर में गिरोह के सरगना नरेश के घर से 10 बैट्री बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कई जगह पर तलाशी के बाद चोरी हुई बैट्रियां बरामद की। बैट्री चोरी के मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना नरेश कुमार, नवाब खां, शंकर उर्फ टोलिया, रमजान खां व गौरीसहाय को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से गौरीसहाय, नवाब खां व शंकर उर्फ टोलिया को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने गिरोह के सरगना नरेश कुमार को पुलिस पूछताछ पर दिया है।