पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर निकाला पथ संचलन

सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर निकाला पथ संचलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. सुभाषचंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे के सीकर बाजार स्थित श्री प्रहलाद राय अग्रवाल उप्रा आदर्श विद्यामंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरुवार को पथ संचलन निकाला गया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि पथ संचलन कस्बे के बस स्टैंड, चौपड़ बाजार तथा गोशाला होते हुए वापस विद्यालय पहुंचा, जहां वक्ताओं ने सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार कस्बे के महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, श्रीराम महाविद्यालय, श्रीलाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय, स्टेप बाई स्टेप इंटरनेशनल स्कूल, राजस्थान सीसै स्कूल जालपाली, एसबीएन कॉलेज में भी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने सुभाषचंद्र बोस के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
फतेहपुर . केडिया बालिका माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को सुभाष बोस जयंती मनाई गई । गणेश चमडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विद्याधर भोजक के सानिध्य में मनाई गई। सुभाष जयंती में रणजीत सिंह, हरीश सैनी आदि ने नेताजी के आदर्शों के बारे में जानकारी दी।
लक्ष्मणगढ़.. नेताजी सुभाषचंद्र बोस व स्वर्गीय पं. झाबरमल शर्मा की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री शारदा सदन पुस्तकालय में अहिंसा प्रशिक्षक सतीश शांडिल्य, ओमप्रकाश भारती, शिक्षाविद सुभाष रणवां, अमित शर्मा, पवन सोनी ने उनके जीवन प्रकाश डाला। जुलियासर गांव में बालाजी युवा विकास संस्थान की ओर से नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। ।
खाटूश्यामजी. राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में गुरुवार को सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य योगेश शर्मा ने विद्यार्थियों को सुभाषचंद्र के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। श्रीराम शर्मा, फूलाराम भादू, अशोक शर्मा व ललिता ने भी बोस के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व सभी ने बोस के चित्र के समक्ष दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। भारतीय एकता शक्ति मंच द्वारा भी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई।