पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मान जाओ, वरना पुलिस लेकर हम खुलवाएंगे रास्ता : तहसीलदार

मान जाओ, वरना पुलिस लेकर हम खुलवाएंगे रास्ता : तहसीलदार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस. ग्राम पंचायत बावड़ी क्षेत्र की ढाणी उदावाली में चल रहे रास्ते के विवाद को लेकर खंडेला तहसीलदार सरदारसिंह गिल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में पहुंचकर लोगों से समझाइश की। इसमें दो पक्षों ने रास्ता खोलने पर सहमति जताई, लेकिन एक पक्ष ने मना कर दिया। इस पर गिल ने कहा कि समय रहते मान जाओ, नहीं तो पुलिस इमदाद लेकर रास्ता खोल दिया जाएगा। साथ ही मुकदमा दर्ज करवाकर कार्रवाई भी की जाएगी। बैठक के दौरान तहसीलदार ने रास्ते पर अतिक्रमण कर रखे तीनों पक्षों को बुलवाया और उनसे समझाइश की। इस पर दो पक्षों ने रास्ता खुलवाने पर सहमति जताई, लेकिन एक पक्ष ने मना कर दिया।
तहसीलदार ने कहा कि कटानशुदा गैर मुमकिन रास्ता है। इस पर अतिक्रमण करना कानूनन अपराध है। तहसीलदार ने बताया कि रास्ते पर अतिक्रमण करने वालों को पंचायत भवन में बुलाकर समझाइश की है। एक पक्ष ने रास्ता खोलने से मना किया है, उसे समय दिया गया है। नहीं मानता है तो पुलिस की मदद लेकर रास्ता जल्द खोला जाएगा।