तीन साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
लोसल. दहेज प्रताडऩा के मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने बताया कि यासमिन पुत्री मोहम्मद इस्माइल निवासी लोसल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका पति मजीद पुत्र मोहम्मद खत्री निवासी नवलगढ़ एवं सास-ससुर उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करते हैं। पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मजीद विदेश फरार हो गया था। उसके विदेश से आने पर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।