पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी बोले सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखें

एसपी बोले-सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रींगस. एसपी हैदर अली ने गुरुवार को पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृत के थानों का रिकॉर्ड आदि की जांच की। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस उपअधीक्षक महेंद्र सैनी, थाना प्रभारी शायरसिंह पलसानियां, खाटूश्यामजी पुलिस थाना प्रभारी हेमराज गुर्जर, श्रीमाधोपुर थाना प्रभारी राजकुमार मीणा, दांतारामगढ़ थाना प्रभारी अनिल डोरिया व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
एसपी के आगमन की सूचना पर जैतूसर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच भंवरलाल सैनी ने डीएसपी कार्यालय पहुंचकर धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करवाने की मांग की। सैनी ने एसपी को बताया कि वर्ष 2013 में रींगस थाने में धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय में चालान भी पेश कर दिया। इसके बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस पर एसपी ने कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।